BIHAR POLITICS

पटना: BIHAR POLITICS जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने कर्पूरी ठाकुर के समतामूलक समाज के सपने को लेकर कहा कि पिछले 35 सालों में नीतीश और लालू ने समतामूलक समाज के नाम पर बिहार को बर्बाद कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नेताओं ने इस समय में केवल सामाजिक न्याय के नाम पर जनता को लूटा।

साथ ही, उन्होंने समतामूलक समाज निर्माण के लिए जन सुराज के 5 मंत्रों की घोषणा की, जिसमें भूमिहीनों को जमीन, सभी को समान शिक्षा और रोजगार के लिए पूंजी की उपलब्धता को प्रमुख माना। उन्होंने बताया कि बिहार में 100 में से 60 लोग भूमिहीन हैं और 8 जातियों के पास दो तिहाई जमीन है। प्रशांत किशोर ने वादा किया कि जन सुराज सत्ता में आते ही तीन साल के भीतर भूमि सुधार लागू करेगा, ताकि भूमिहीनों को उनकी अधिकारिक जमीन मिल सके।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *