PURNEA NEWS/विमल किशोर; दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर अमौर भाजपा कार्यकर्ता ने मनाया जीत का जश्न। दिल्ली में भाजपा का के भारी बहुमत के साथ जीत की खबर मिलते ही अमौर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार विश्वास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दिया एवं मिठाई खिलाया। वहीं उत्तरी प्रखंड अध्यक्ष भाजपा उमेश कुमार विश्वास ने इस जीत को जनता की जीत बताया और कहा कि जिस तरह जनता जनार्दन ने भाजपा पार्टी पर अपना विश्वास कायम किया है ।उसके लिए जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया। खुशी व्यक्त करने वालों में उत्तरी प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार विश्वास, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव,कमलदेव विश्वास, पिंकी देवी उपाध्यक्ष,नाथु विश्वास महामंत्री,निलकंठ दास, नवीन कुमार ठाकुर उपाध्यक्ष,शशीकला देवी, फुलचंद यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य उमेश राय,सौखी लाल कर्मकार एवं मंजरी देवी शामिल है Post navigationPURNIA NEWS : दो समर्पित नेताओं को श्रद्धांजलि – पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने किया नमन” PURNEA NEWS; झूठे वादों और नकारात्मक राजनीति की कीचड़ में खिला भाजपा का कमल : डॉ. एके गुप्ता