पूर्णिया: पूर्णिया के लोकप्रिय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद जिलेभर में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर अर्जुन भवन स्थित कार्यालय में समर्थकों ने इसे होली-दिवाली के पर्व की तरह मनाया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग कार्यालय पहुंचे, जहां ढोल-नगाड़ों, मिठाइयों और नारों के साथ सांसद की रिहाई का स्वागत किया गया।

सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, संजय सिंह, बबलू भगत, वैश खान ने कहा कि नीट छात्रा को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाने से रोकने के उद्देश्य से सत्ता और प्रशासन ने नियम-कानून को ताक पर रखकर सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह गिरफ्तारी न्याय की आवाज को दबाने का प्रयास थी, लेकिन जनता की ताकत के आगे यह साजिश टिक नहीं पाई।

राजेश यादव ने बताया कि सांसद की गिरफ्तारी के बाद से ही पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र में लगातार जनआंदोलन चल रहा था। लोग सड़कों पर उतरकर उनकी रिहाई की मांग कर रहे थे। जगह-जगह धरना, प्रदर्शन और जनसभा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि सांसद पप्पू यादव हमेशा गरीबों, पीड़ितों और बेटियों के न्याय के लिए संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रिहाई सिर्फ एक कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनता की जीत है।, सुड्डू यादव, अरुण यादव, , डब्लू ख़ान, हजारी महता, आज़ाद आलम, अनिरुद्ध यादव , सैयूब आलम, ललन कुमार यादव, महताब आलम, लक्की वर्मा, करण यादव, अभिषेक आनंद, संजय पोद्दार, अजय जयसवाल विकरम पासवान, दीपक पासवान, निहाल शेख , आदिल आरजू शंकर कुमार , प्रियांशु कुमार, रेहान आलम, मंटू सिंह, विशाल, राज के अलावा अन्य कई साथी मौजूद थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"