Haryana : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे 1008 कुंडीय महायज्ञ के दौरान शुक्रवार देर रात हंगामा मच गया। केशव पार्क में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में खाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई। इस घटना में 3 लोग जख्मी हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में एक पंडित आशीष कुमार को गोली लगी, जबकि अन्य दो को पत्थरों से चोटें आईं। पुलिस के मुताबिक, विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ ब्राह्मणों को पुराना खाना परोसने की शिकायत पर बहस बढ़ी। हालात बेकाबू होने पर भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया और एक शख्स ने फायरिंग कर दी। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव है और पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।
Haryana : कुरुक्षेत्र में महायज्ञ में बवाल: पत्थरबाजी-फायरिंग से 3 घायल, एक की हालत नाजुक
Posted by
–
Recent Posts

पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण

लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा

पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश









Leave a Reply