Bihar Election 2025: धमदाहा में फिर गूंजा ‘धमदाहा की बेटी’ का नाम, लेसी सिंह ने जनसंपर्क अभियान में झोंकी पूरी ताकत

पूर्णिया: Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री लेसी सिंह ने अपने जनसंपर्क अभियान को पूरी रफ्तार दे दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की करीबी और क्षेत्र में ‘धमदाहा की बेटी’ के नाम से लोकप्रिय लेसी सिंह ने सोमवार को गोकुलपुर पंचायत समेत कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की, महिलाओं से संवाद किया और युवाओं को बिहार के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

लेसी सिंह ने कहा कि उनका राजनीति से उद्देश्य केवल पद नहीं, बल्कि जनसेवा है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में धमदाहा में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास की रफ्तार और तेज हुई है।

लेसी सिंह ने जनसभा में कहा कि वे जाति या धर्म की राजनीति नहीं करतीं, बल्कि सबका साथ-सबका विकास की नीति पर चलती हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुखिया, वार्ड सदस्य और समर्थक मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि लेसी सिंह ने हमेशा क्षेत्र की बेटी की तरह काम किया है, दिन-रात लोगों की मदद की है और विकास को प्राथमिकता दी है। वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार भी धमदाहा की सियासत में लेसी सिंह मजबूत स्थिति में दिख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *