Bihar Election 2025,आनंद यादुका : विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को रुपौली विधानसभा के भवानीपुर में होनेवाली सीएम की जनसभा कैंसिल हो गया है । सीएम नीतीश कुमार अब भवानीपुर के बदले धमदाहा में बुधवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे । हालांकि सीएम के जनसभा को लेकर सोमवार की रात्रि से लेकर दोपहर लगभग 12 बजे तक सीएम के सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवान भवानीपुर बलदेव उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान में चल रहे तैयारियों का स्वयं अवलोकन करते रहे ।

इस दौरान सीएम के कार्यक्रम को लेकर बन रहे मंच, हैलीपैड सहित सभी जगहों का पटना से आये एसपीजी जवानों के द्वारा मुआयना किया जाता रहा और कई आवश्यक दिशा निर्देश भी उनके द्वारा दिया जा रहा था । अचानक मंगलवार दोपहर 1 बजे सीएम के निर्धारित कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया । इस बावत धमदाहा एसडीएम अनुपम ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम को भवानीपुर के बदले धमदाहा बदल दिया गया है । उन्होंने बताया कि सीएम का भवानीपुर दौरा रद्द कर दिया गया है ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *