PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : रूपौली विधानसभा क्षेत्र का नौवां चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश कुमार सिंह ने जीतकर इतिहास रच दिया था। लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने के साथ वे न केवल विधायक बने बल्कि मंत्री पद की शपथ लेकर क्षेत्र के विकास में नई क्रांति ला दी। इस चुनाव में दिनेश कुमार सिंह ने सीपीआई प्रत्याशी सरयुग प्रसाद मंडल को 2311 मतों से हराया था। कुल 16 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें दिनेश कुमार सिंह को 31,423 वोट मिले, जबकि सरयुग प्रसाद मंडल को 29,112 वोट प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर स्वतंत्र प्रत्याशी मो. फकरे आलम (6,311 वोट) और चौथे स्थान पर एलकेडी के सहदेव मंडल (3,372 वोट) रहे। भाजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार पांचवें स्थान पर रहे, जिन्हें 1,814 मत मिले। कुल 1,20,719 मतदाताओं में से 77,323 लोगों ने मतदान किया था, जो 64 प्रतिशत मतदान दर रही। पिछली बार की तुलना में मतदाताओं की संख्या में 13,606 की वृद्धि दर्ज की गई थी। महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में थोड़ी कम रही — प्रति 1000 पुरुषों पर 980 महिलाएं।

चुनाव जीतने के बाद दिनेश कुमार सिंह ने लघु सिंचाई मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के रूप में क्षेत्र की दिशा और दशा बदल दी। उनके कार्यकाल में टीकापटी-कोसीधार पर पुल का निर्माण रूपौली के विकास की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी गई। इस पुल के बनने से इलाके में परिवहन और व्यापार को नई गति मिली तथा किसानों ने केला उत्पादन की ओर रुख किया, जिससे क्षेत्र में “केला युग” की शुरुआत हुई। इसके साथ ही रूपौली में रेफरल अस्पताल, पांच अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, पशु अस्पताल और कई स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थापित किए गए। सिंचाई की सुविधा बढ़ाने के लिए लिफ्ट एरिगेशन योजना के तहत कई स्थानों पर स्टेट बोरिंग लगवाई गई।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *