कसबा विधानसभा में विशेष स्वीप अभियान, अनुसूचित जाति-जनजाति मतदाताओं को किया गया मतदान के प्रति जागरूक

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देश पर शनिवार को कसबा विधानसभा क्षेत्र में विशेष स्वीप अभियान चलाया गया। इस दौरान बूथ संख्या 157, 158 और 202 के अंतर्गत आने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति परिवारों के बीच विकास मित्रों और टोला सेवकों ने घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया।

टीम ने मतदाताओं को उनके बीएलओ, वैध पहचान पत्र और बूथ संबंधी जानकारी देते हुए 11 नवंबर को अपने मतदान केंद्र पर जाकर शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस पहल का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर वंचित समुदायों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मतदान प्रतिशत में वृद्धि सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *