
साइबर जागरूकता माह: विद्या विहार इंजीनियरिंग कॉलेज में सुरक्षा विषयक कार्यक्रम
पूर्णिया: साइबर जागरूकता माह अक्टूबर 2025 के अवसर पर साइबर थाना पूर्णिया ने आज दिनांक 16.10.2025 को विद्या विहार इंजीनियरिंग कॉलेज में साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों और अन्य उपस्थित लोगों को जानकारी देने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिजिटल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और ऑनलाइन सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूकता फैलाना था।