Delhi Election Result
नई दिल्ली

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: आम आदमी पार्टी को करारी हार, मुख्यमंत्री आतिशी ने इस्तीफा सौंपा

नई दिल्ली: Delhi Election Result दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। रविवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा। सितंबर 2025 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने पदभार संभाला था।

पार्टी की हार के बाद आतिशी ने चार महीने तक मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी निभाने के बाद इस्तीफा दिया। भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद दिल्ली में वापसी की, 70 में से 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि आम आदमी पार्टी सिर्फ 22 सीटों तक सीमित रह गई।

पार्टी के प्रमुख नेता, जैसे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी अपनी-अपनी सीटें हार गए। केवल आतिशी ही कालकाजी सीट पर जीत हासिल करने में सफल रही, जहां वह बीजेपी के बड़े नेता रमेश बिधूड़ी के खिलाफ चुनाव मैदान में थीं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *