धमदाहा एसडीएम अनुपम ने बीकोठी में किया औचक निरीक्षण, कई निर्देश जारी

पूर्णिया, आनंद यादुका : धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार को एसडीएम अनुपम ने अचानक निरीक्षण कर प्रशासनिक गतिविधियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने बीकोठी प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, आरटीपीएस काउंटर एवं आधार सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य प्रणाली, आम लोगों को मिलने वाली सेवाओं तथा अधिकारियों की उपस्थिति का बारीकी से आकलन किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने आधार काउंटर पर मौजूद लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक सेवा समय पर और पारदर्शी तरीके से आम जनता तक पहुँचे।

इसके बाद एसडीएम अनुपम बीकोठी एसएफसी गोदाम पहुँचे, जहाँ उन्होंने भंडारण व्यवस्था, खाद्यान्न वितरण की स्थिति और अभिलेखों की जाँच की। गोदाम प्रबंधक को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए तथा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। एसडीएम का यह औचक निरीक्षण क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधियों की पारदर्शिता और सुचारु सेवा प्रदान करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *