पूर्णिया: Purnia News जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में हुई खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की समीक्षा बैठक में अफसरों को सख्त फरमान – अधिक से अधिक किसानों का तुरंत निबंधन, चयनित मिलों के साथ पैक्स-मिलर का तत्काल एग्रीमेंट, अधिप्राप्ति का जोरदार प्रचार ताकि कोई किसान मजबूरी में डिस्ट्रेस सेल न करे, धान खरीद के 48 घंटे के अंदर सीधे खाते में भुगतान और हर समस्या का त्वरित निस्तारण। DM ने हर प्रखंड में अधिक से अधिक पैक्स को क्रियाशील करने का भी आदेश दिया। बैठक में साफ संदेश – “इस बार एक भी किसान बिचौलियों के हाथ नहीं बिकेगा, पूरा धान MSP पर सरकारी खाते में आएगा।” पूर्णिया में धान अधिप्राप्ति की तैयारियां अब फुल स्पीड में हैं।