Bihar Election 2025

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अररिया ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-ज़िला पदाधिकारी अनिल कुमार के दिशा-निर्देश में अररिया में स्वीप (SVEEP) गतिविधियाँ ज़ोरों पर हैं। इसी क्रम में, आज दिव्यांगजनों द्वारा एक भव्य ट्राईसाइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग को मतदान के प्रति जागरूक करना था।

रैली में गूंजे आकर्षक स्लोगन
रैली का शुभारंभ समाहरणालय स्थित परमान सभागार से किया गया। यह रैली एडीबी चौक होते हुए बस स्टैंड तक पहुँची और फिर वापस परमान सभागार में समाप्त हुई। रैली में शामिल दिव्यांगजनों ने अपने हाथों में मतदाता जागरूकता से जुड़े आकर्षक पोस्टर और स्लोगन लिए हुए थे, जो लोगों का ध्यान खींच रहे थे। प्रमुख स्लोगन थे:

“अररिया करेगा ऐलान – वोटिंग में अब नहीं होगी नुकसान”

“मतदान नहीं है काम कोई छोटा, हर वोट बनाए लोकतंत्र को मजबूत और सच्चा”

“बेटी, बहू, मां, आए, वोट डालकर फर्ज निभाएं”

लोकतंत्र में भागीदारी की अपील
रैली में शामिल दिव्यांग मतदाताओं ने सशक्त संदेश दिया कि शारीरिक अक्षमता लोकतंत्र में भागीदारी की बाधा नहीं है। उन्होंने आम जनता से भावनात्मक अपील की कि सभी लोग आने वाले मतदान में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभाएं। यह रैली इस बात को दर्शाती है कि अररिया जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है कि चुनाव में समाज के हर वर्ग की आवाज शामिल हो। इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग अररिया, सहायक नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग अररिया एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *