
पूर्णिया में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कन्या आवासीय विद्यालय का जिला स्तरीय निरीक्षण और समीक्षा
पूर्णिया: अंशुल कुमार , जिला पदाधिकारी, पूर्णिया के निर्देश पर शनिवार को जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा पिछड़ा एवं अति पिछड़ा +2 कन्या आवासीय उच्च विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में जीविका द्वारा संचालित रसोई कक्ष, छात्राओं की उपस्थिति और विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया गया। इसके साथ ही आगामी सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया और विद्यालय संचालन से संबंधित विषयों पर प्रधानाध्यापक एवं नोडल पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के बेहतर संचालन और आगामी सत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु कई आवश्यक निर्देश भी दिए गए।