निर्दलीय विधायक शंकर सिंह के चुनाव कार्यालय का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ शुभारंभ

Bihar Election 2025,आनंद यादुका : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच निर्दलीय विधायक शंकर सिंह के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। विधायक शंकर सिंह ने जीप सदस्य प्रतिमा कुमारी उर्फ सुनीता सिंह के साथ मिलकर फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में हजारों की संख्या में स्थानीय जनता एवं समर्थक मौजूद रहे।

मौके पर माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण रहा, लोगों ने विधायक के समर्थन में नारे लगाए और एक बार फिर उन्हें विजयी बनाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर विधायक शंकर सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर लगातार कार्य कर रहे हैं और आगे भी जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे । कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विधायक समर्थक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *