PURNIA NEWS : आपदा विभाग के आदेश पर कोयली सिमडा पूरब पंचायत में पहुंचा चलंत शौचालय

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : आपदा विभाग के आदेश पर कोयली सिमडा पूरब पंचायत में दो चलंत शौचालय पहुंच गया है । इस संबंध में मुखिया पवित्री देवी ने बताया कि दो चलंत शौचालय पंचायत में भेजा गया है । एक शौचालय को सिमडा एवं एक शौचालय कोशकीपुर गांव में लगाया गया है । इससे अब पीडितों को कुछ राहत मिलेगी । खासकर महिलाओं के लिए काफी समस्या उत्पन्न हो गयी थी , इसके लिए उन्होंने डीएम अंशुल कुमार को धन्यवाद दिया है ।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिला से अधिकारी बाढ का निरीक्षण करने नाव से आए थे, उनके द्वारा आश्वासन दिया गया था कि चलंत शौचालय भेजा जाएगा । यद्यपि उनके द्वारा सामुदायिक किचेन एवं बाढ राहत देने की मांग की गई थी, परंतु अभी तक इस तरह की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे यहां के बाढ पीडितों को काफी परेशानी हो रही है । उन्होंने सरकार से तत्काल प्रभाव से यहां बाढ राहत केंद्र चलाने की मांग की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *