
डीएम अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी सहरावत ने किया वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, SHE Box लगाने के निर्देश
PURNIA NEWS : शनिवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत ने संयुक्त रूप से वन स्टॉप सेंटर, पूर्णिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेंटर के संचालन से संबंधित सभी बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई, जिसमें समस्त कार्यकलाप संतोषजनक पाए गए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण कार्यालयों एवं वन स्टॉप सेंटर के बाहर SHE Box स्थापित किए जाएं, ताकि किसी भी महिला कर्मी को कार्यस्थल पर उत्पीड़न के विरुद्ध गोपनीय रूप से शिकायत दर्ज कराने में सुविधा मिल सके। साथ ही इस व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को भी कहा गया, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर सुगंधा शर्मा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी मिशन शक्ति, नजारत उपसमाहर्ता, अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था, जिला मिशन समन्वयक (DHEW), केंद्र प्रशासक (OSC), कार्यालय सहायक (OSC), मनो–सामाजिक परामर्शी (OSC), वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ (DHEW) तथा लेखा सहायक (DHEW) सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।