Purnia News: पूर्णिया EVM वेयरहाउस पर DM का सरप्राइज चेक: सभी राजनीतिक दलों के सामने CCTV, अग्निशमन और सिक्योरिटी को पास किया

पूर्णिया: Purnia News शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-DM अंशुल कुमार ने समाहरणालय परिसर स्थित EVM वेयरहाउस का अचानक निरीक्षण किया, जिसमें सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी साथ रहे। DM ने वेयरहाउस के विद्युतीकरण, अग्निशमन यंत्र, CCTV कवरेज और सिक्योरिटी व्यवस्था को एक-एक कर परखा और सबको पूरी तरह संतोषजनक पाया।

SP स्वीटी सेहरावत, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजुला कुमारी और संबंधित अफसरों की मौजूदगी में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी हरी झंडी दे दी। DM का साफ संदेश – “EVM की एक-एक मशीन की सुरक्षा पुख्ता है, किसी को शक करने की कोई गुंजाइश नहीं।” निरीक्षण के बाद सभी पक्षों ने भरोसा जताया कि पूर्णिया में चुनावी सामग्री पूरी तरह सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *