DM अंशुल कुमार ने गठित की टीम, सरकारी योजनाओं का सघन निरीक्षण शुरू

पूर्णिया: जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर सरकारी जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की सख्त मॉनिटरिंग के लिए टीम गठित की गई है। इसी कड़ी में सोमवार को जिला नोडल अधिप्राप्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी और जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम की संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख राइस मिलों का औचक निरीक्षण किया।

टीम ने उसना राइस मिल, परम राइस मिल, A1 राइस मिल, जेनेक्स राइस मिल और शिव शक्ति राइस मिल में धान खरीद, कस्टम मिलिंग, स्टॉक, गुणवत्ता और सरकारी कोटे की आपूर्ति की भौतिक जांच की। अधिकारियों ने मिल मालिकों से रजिस्टर, स्टॉक बही और सरकारी धान की स्थिति की पूरी जानकारी ली। DM ने साफ कहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *