पूर्णिया: PURNIA NEWS जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कुन्दन कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम एवं VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में संधारित BU/CU/VVPAT की संख्यात्मक जानकारी ली और उपकरणों के रख-रखाव का जायजा लिया।
साथ ही, उन्होंने सभी उपकरणों के विद्युतीकरण, अग्निशमन यंत्रों और सीसीटीवी की स्थिति का भी मूल्यांकन किया। श्री कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित SOP के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, संबंधित पदाधिकारी और जिला अग्निशमन पदाधिकारी भी मौजूद थे।