कटिहार : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सर्वोदय समाज द्वारा टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित ‘कटिहार गौरव सम्मान समारोह’ में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. तारकेश्वर कुमार को ‘कटिहार गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।डॉ. तारकेश्वर कुमार को यह सम्मान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद तथा कटिहार की महापौर उषा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।
समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।आयोजकों ने कहा कि डॉ. तारकेश्वर कुमार ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में समर्पण, मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और समाजहित में अपने कार्यों से विशिष्ट पहचान बनाई है। इसी योगदान को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया।सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. तारकेश्वर कुमार ने सर्वोदय समाज एवं समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करेगा।समारोह में बड़ी संख्या में चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।