Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
देश-विदेश

Varanasi में गौ-तस्करों से मुठभेड़, पुलिस की गोली से 2 बदमाश घायल, 24 गौवंश बरामद

By अंग इंडिया न्यूज़
May 18, 2025 2 Min Read
0

Varanasi : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गौ-तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। रविवार सुबह दफी टोल प्लाजा के पास पुलिस और गौ-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके पास से 24 गौवंश भी बरामद किए हैं, जिन्हें अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। काशी जोन के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त टी. सर्वनन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गौ-तस्करी की एक बड़ी खेप जिले में लाई जा रही है। इस पर सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट करते हुए सघन वाहन चेकिंग के आदेश दिए गए। लंका थाना पुलिस जब दफी टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच कर रही थी, तभी एक पिकअप वाहन तेजी से आगे बढ़ता दिखा।

शक होने पर पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वाहन सवार रुकने के बजाय भागने लगे। पुलिस ने पिकअप का पीछा किया। इसी दौरान उसमें सवार दो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों तस्करों को गोली लग गई और वे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही काबू में लेकर अस्पताल भेजा। अधिकारी ने बताया कि पिकअप वाहन से कुल 24 गौवंश बरामद किए गए हैं। घायल तस्करों की पहचान बरेली निवासी नजीमुद्दीन पुत्र मोहम्मद याकूब और रामपुर निवासी मुहम्मद हसन के रूप में हुई है। आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस गौ-तस्करी से जुड़े नेटवर्क का खुलासा करने के लिए अन्य संदिग्धों की तलाश भी कर रही है। गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में वाराणसी में गौ-तस्करों से यह दूसरी मुठभेड़ है। शनिवार को भी रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी चौकी अंतर्गत बंदरगाह मोड़ के पास पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक गौ-तस्कर घायल हुआ था और 27 गौवंश बरामद हुए थे। इन घटनाओं से स्पष्ट होता है कि पुलिस गौ-तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।

Tags:

2 miscreants injured by police bullet24 cows recoveredEncounter with cow smugglers in VaranasiVaranasi
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

‘एसेट की तरह इस्तेमाल कर रहे थे, स्पॉन्सर्ड ट्रिप पर जाती थी पाकिस्तान’, Jyoti Malhotra को लेकर पुलिस ने किए और बड़े खुलासे

Next

PURNEA NEWS : पूर्णिया में इंडिया गठबंधन की जिला स्तरीय बैठक, समन्वय समिति के गठन पर जोर

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme