पूर्णिया: अनगढ़ थाना पुलिस ने 07 फरवरी 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन समेत कुल 61 बोरा उर्वरक जब्त किया और मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिलबर आलम, पिता स्वर्गीय अलीमुद्दीन, निवासी बौलान वार्ड संख्या 03 तथा मो. आमिर राजा, पिता कमरुल हक, निवासी अभयपुर वार्ड संख्या 03, दोनों थाना रौटा, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार उर्वरक के अवैध परिवहन की सूचना पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें वाहन सहित उर्वरक को कब्जे में लिया गया। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"