Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
purnia-udyog-varta-ease-of-doing-business-2026
पूर्णिया

पूर्णिया में ‘उद्योग वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित, Ease of Doing Business के तहत उद्यमियों से सीधा संवाद

By अंग इंडिया न्यूज़
January 15, 2026 2 Min Read
0

अंग इंडिया संवाददाता :  Ease of Doing Business के अंतर्गत पूर्णिया जिले में District Business Reforms Action Plan 2025 के तहत सुधार बिंदुओं के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर गुरुवार को बियाडा, मरंगा, पूर्णिया में ‘उद्योग वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला उद्योग केंद्र, पूर्णिया के महाप्रबंधक श्री संजीव कुमार ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं उद्यमियों का स्वागत करते हुए उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), बिहार स्टार्टअप नीति तथा बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

बियाडा, पूर्णिया के उप महाप्रबंधक श्री शिव कुमार ने Plug & Play योजना, B-HUB सहित औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बियाडा क्षेत्र में भूमि/शेड आवंटन की प्रक्रिया को भी सरल शब्दों में समझाया।

उद्योग वार्ता के दौरान उद्यमियों एवं व्यवसायियों ने विद्युत आपूर्ति, जल निकासी, सड़क, सुरक्षा, नगर निकायों में पार्किंग में अवैध वसूली, औद्योगिक मार्केटिंग यार्ड की आवश्यकता तथा बियाडा में भूमि आवंटन से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा।

जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने सभी उद्यमियों का स्वागत करते हुए उनके सुझावों की सराहना की और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उद्योग विभाग द्वारा शुरू की गई ‘उद्योग वार्ता’ पहल सराहनीय है, जिसके अंतर्गत उद्योग विभाग के सचिव प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को स्वयं उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करते हैं।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि यदि किसी उद्यमी की समस्या का समाधान जिले स्तर पर नहीं हो पाता है तो वे उद्योग विभाग, बिहार, पटना में सचिव से सीधे संपर्क कर सकते हैं। साथ ही ‘सबका सम्मान कार्यक्रम’ के तहत प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी कार्यालयों में कर्मियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है, ताकि आमजन एवं उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ हो चुकी हैं और अब सरकार का विशेष फोकस नगरीकरण एवं औद्योगिकीकरण पर है। इस दिशा में उद्योग वार्ता कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में वरीय उप समाहर्ता (बैंकिंग), विद्युत कार्यपालक अभियंता, राज्य कर उप आयुक्त, एलडीएम, जिला उद्योग केंद्र के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित जिले के 100 से अधिक उद्यमी उपस्थित थे।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Special Gram Sabhas were organised in various Panchayats under the 'Sabki Yojana, Sabka Vikas' (development for all).
Previous

विभिन्न पंचायतों में ‘सबकी योजना, सबका विकास’ के तहत विशेष ग्रामसभा आयोजित

barmer-vriddhjan-samman-kambal-vitaran-jan-kalyan-sansthan-2026
Next

बुजुर्गों की सेवा से मिलता है पुण्य और आशीष : मुकेश बोहरा अमन

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme