Bihar Election 2025: एनडीए उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने पर पूर्व विधायक प्रदीप दास बीजेपी से 6 साल के लिए निष्कासित

पूर्णिया: Bihar Election 2025 पूर्णिया जिले के कसबा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रदीप दास को भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदीप दास विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव मैदान में हैं, जो सीधे तौर पर दल विरोधी कार्य है और इससे पार्टी की छवि को ठेस पहुँची है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि माननीय प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार प्रदीप दास को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है। पत्र में कहा गया है कि उनका यह कदम पार्टी अनुशासन के विरुद्ध है और ऐसे कार्यों को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *