पूर्णिया में माइक्रो ऑब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण, चुनाव संचालन को लेकर दिए गए अहम निर्देश

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन के लिए शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार पूर्णिया स्थित डॉन बास्को स्कूल में माइक्रो ऑब्जर्वरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र में 56-अमौर, 57-बायसी, 59-बनमनखी और 60-रुपौली विधानसभा क्षेत्रों के सामान्य प्रेक्षकों ने प्रशिक्षण और कार्यशाला का निरीक्षण किया।

मास्टर ट्रेनरों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया, EVM और VVPAT के संचालन की जानकारी दी गई तथा माइक्रो ऑब्जर्वरों को हैंडबुक भी वितरित की गई। उन्हें मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाओं की जांच, मॉक पोल की प्रक्रिया, और मतदान समाप्ति के बाद CU बंद करने एवं 17C प्रपत्र की प्रतियां अभिकर्ताओं को देने जैसे आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार, नोडल पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार सिन्हा समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *