Bihar Election 2025: भवानीपुर में एनडीए प्रत्याशी कलाधर मंडल का सघन जनसंपर्क, कहा — बिहार में फिर लौटेगा सुशासन की सरकार

पूर्णिया, आनंद यादुका: Bihar Election 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल ने बुधवार की संध्या भवानीपुर बाजार में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से एनडीए के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान एनडीए के सभी घटक दलों के नेता भी उनके साथ मौजूद रहे।

जनसंपर्क के दौरान कलाधर मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास और सुशासन की नई पहचान बनाई है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने उज्जवल भविष्य और प्रदेश की स्थिर सरकार के लिए एनडीए को विजयी बनाएं।
प्रत्याशी के समर्थन में डोर-टू-डोर जनसंपर्क के दौरान नगर पंचायत भवानीपुर के कई वार्ड सदस्यों ने भी खुलकर समर्थन दिया। मौके पर मौजूद मतदाताओं ने भरोसा जताया कि इस बार रुपौली से एनडीए को भारी बहुमत से जीत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *