बागढर में नशे में उपद्रव कर रहे चार युवक पुलिस के हत्थे चढ़े

पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर थाना क्षेत्र की धुरपैली पंचायत के बागढर गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार युवकों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुअनि मो. बाबुद्दीन के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव पहुंचकर सार्वजनिक स्थल पर शोर-शराबा कर रहे युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुभाष कुमार, त्रिदेव कुमार, कमल देव विश्वास और पांडव कुमार के रूप में हुई है, जो नशे की हालत में ग्रामीणों के बीच अशांति फैला रहे थे।

थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon