पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर थाना क्षेत्र की धुरपैली पंचायत के बागढर गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार युवकों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है।पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुअनि मो. बाबुद्दीन के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव पहुंचकर सार्वजनिक स्थल पर शोर-शराबा कर रहे युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुभाष कुमार, त्रिदेव कुमार, कमल देव विश्वास और पांडव कुमार के रूप में हुई है, जो नशे की हालत में ग्रामीणों के बीच अशांति फैला रहे थे।थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। Post navigationमदनी जामा मस्जिद में रात के अंधेरे में चोरी, इन्वर्टर-बैटरी समेत सामान गायब बजट सत्र में विधायक विजय खेमका ने उठाए जनप्रतिनिधियों, किसानों और विकास से जुड़े मुद्दे
पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर थाना क्षेत्र की धुरपैली पंचायत के बागढर गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार युवकों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है।पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुअनि मो. बाबुद्दीन के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव पहुंचकर सार्वजनिक स्थल पर शोर-शराबा कर रहे युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुभाष कुमार, त्रिदेव कुमार, कमल देव विश्वास और पांडव कुमार के रूप में हुई है, जो नशे की हालत में ग्रामीणों के बीच अशांति फैला रहे थे।थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।