PURNIA NEWS : आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व रुपौली विधानसभा में जदयू को एक बड़ा झटका, जिलासचिव ने दिया इस्तीफा

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व रुपौली विधानसभा में जदयू को एक बड़ा झटका लगा है । रुपौली विधनसभा क्षेत्र के भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र निवासी जदयू के जिला सचिव राजकिशोर मेहता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है । जदयू जिला सचिव राजकिशोर मेहता इसके पूर्व कई पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने में बरसों से अहम भूमिका निभाया था ।

जिला सचिव राजकिशोर मेहता ने बताया कि वह कुछ दिनों से पार्टी के कुछ लोगों की कार्यशैली से नाराज चल रहे थे । उन्होंने बताया कि जदयू के कुछ लोग पार्टी में रहकर पार्टी को कमजोर करने में लगे हुए हैं, जिस वजह से वह पार्टी के जिला सचिव के पद सहित पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया है । जिला सचिव के पार्टी छोड़ने से रुपौली विधानसभा में जदयू को बड़ा झटका लगा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *