पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Nitish Kumar oath ceremony बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 10वीं शपथ ग्रहण समारोह में रुपौली विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों समर्थकों ने गांधी मैदान को हरा-भरा कर दिया। NDA की ऐतिहासिक जीत के जश्न में पहुंचे ये लोग PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गजों को नजदीक से देखकर गदगद हो उठे। BJP के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद साह, परितोष रंजन, JDU के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, कालेश्वर मंडल समेत सभी ने नीतीश को बधाई दी, कहा “नीतीश के नेतृत्व में बिहार की समस्याएं हल होंगी, विकास नई ऊंचाई छुएगा”—ये लोग न सिर्फ समर्थक थे, बल्कि NDA कार्यकर्ता भी, जो शपथ सभा को जीत का उत्सव बना रहे थे। Post navigationधोबिनिया गांव से युवक गायब, पड़ोसी पर गायब करने का पिता ने लगाया आरोप 13 दिसंबर के राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैठकों का दौर जारी