Purnia News

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News प्रखंड के धूसर टीकापट्टी पंचायत के पैक्स प्रांगण में इफको कंपनी द्वारा किसानों के बीच पौधा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार केसरी ने किया। इस अवसर पर मौके पर पहुंचे इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक तुषार शेखर ने उपस्थित किसानों को पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे लगाने का सुझाव दिया।

उन्होंने बताया कि घर-आंगन, खेत जहां भी जगह मिले, वे पेड़ जरूर लगाएं। इसमें वे फलदार सहित इमारती पेड़ भी लगा सकते हैं। इससे आम के आम गुठली के दाम वाली कहावत चरितार्थ होगी। आमदनी भी होगी, तथा पर्यावरण को सुरक्षा भी मिलेगी। इस दौरान उन्होंने किसानों के बीच अमरूद कटहल नीम, सागवान, बेल, लिप्टस सहित अन्य कई प्रकार के फलदार एवं इमरती पौधों को बांटा। इस अवसर पर इफको के सहायक सुमित कुमार सहित सैकडो की संख्या में किसान उपस्थित थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *