UP News ; उत्तर प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं की सरकारी खरीद 17 मार्च से शुरू होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस खरीद नीति को मंजूरी दी गई, जिसमें गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2425 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। इस बार गेहूं की खरीद 15 जून तक 6500 क्रय केंद्रों पर की जाएगी, जिसमें बटाईदार किसानों और पंजीकृत ट्रस्टों को भी खरीद की सुविधा दी जाएगी। खरीद प्रक्रिया में इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ परचेज (ई-पाप) के जरिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, भुगतान 48 घंटे के भीतर किसान के बैंक खाते में पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इस बार भारत सरकार ने एमएसपी में 150 रुपये की बढ़ोतरी की है। आठ प्रमुख एजेंसियों को इस खरीद का जिम्मा सौंपा गया है, जिनमें खाद्य विभाग की विपणन शाखा और उत्तर प्रदेश सहकारी संघ प्रमुख हैं। किसानों के लिए पंजीकरण जनसुविधा केंद्रों या यूपी किसान मित्र एप के माध्यम से किया जा सकता है।
UP News ; उ.प्र. में गेहूं की सरकारी खरीद 17 मार्च से, 6500 क्रय केंद्र होंगे संचालित

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


