Purnia News: पूर्णिया पर्यवेक्षण गृह में बाल अधिकार सप्ताह का भव्य समापन, मुख्य अतिथि प्रधान जिला न्यायाधीश ने विजेताओं को किया सम्मानित

Purnia News

पूर्णिया: Purnia News बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण इकाई पूर्णिया के तत्वावधान में पर्यवेक्षण गृह में आयोजित सात दिवसीय बाल अधिकार सप्ताह का गुरुवार को समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कन्हैया प्रसाद चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आवासित किशोरों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया।

14 नवंबर बाल दिवस से शुरू हुए इस सप्ताह में किशोरों ने नेहरू-गांधी सहित महापुरुषों की जीवनी पर भाषण, नशा मुक्ति पर चित्रकला-हस्तकला, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर निबंध लेखन, पोक्सो एक्ट जागरूकता, इनडोर खेल, क्विज प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव सुनील कुमार, प्रधान दंडाधिकारी किशोर न्याय परिषद पल्लवी कुमारी, प्रभारी सहायक निदेशक अमरेश कुमार, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सुमित प्रकाश, किशोर न्याय परिषद सदस्य जियाउर रहमान व नीलिमा शंकर, बाल संरक्षण पदाधिकारी विवेक कुमार, अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार, परिवीक्षा पदाधिकारी पुष्पांजलि सहित गृह पिता, शिक्षक एवं सभी स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम के जरिए बच्चों में अधिकारों के प्रति जागरूकता और रचनात्मकता को बढ़ावा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *