PURNIA NEWS,विमल किशोर : अमौर हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार को एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की उल्लेखनीय सफलता के बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा का उद्देश्य सीमांचल की जनता का आभार प्रकट करना और पार्टी के पाँच नवनिर्वाचित विधायकों की जीत का जश्न मनाना था। ओवैसी ने कहा कि जनता ने एआईएमआईएम पर जो भरोसा जताया है, उसी का परिणाम है कि सीमांचल में पार्टी के उम्मीदवारों को भारी बहुमत मिला, जिनमें बायसी से गुलाम सरवर और अमौर से प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान मुख्य रूप से शामिल हैं।

उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि सीमांचल की मुस्कान लौटाने तक वे चैन से नहीं बैठेंगे और न ही सत्ता में बैठे लोगों को चैन लेने देंगे। ओवैसी ने भरोसा दिलाया कि उनके पाँचों विधायक जनता से किए गए हर वादे को पूरा करेंगे और विधानसभा में सीमांचल के बुनियादी मुद्दों—नदी कटाव से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास, अस्पतालों में डॉक्टर व दवाओं की कमी, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और भ्रष्टाचार—पर निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे।

ओवैसी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई सरकार से उम्मीद जताते हुए कहा कि यदि पटना की सत्ता सीमांचल के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार करे तो न केवल बिहार तरक्की करेगा बल्कि देश भी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार सहयोग के लिए दो कदम बढ़ेगी तो एआईएमआईएम के विधायक दस कदम आगे बढ़कर जनता के हित में साथ देंगे।
कार्यक्रम में अमौर के नवनिर्वाचित विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान सहित कई वक्ताओं ने भी संबोधन किया। जनसभा में एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *