PURNIA NEWS : पूर्णिया पूर्व में बीस सूत्री समिति की बैठक, विधायक खेमका ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

PURNIA NEWS : पूर्णिया पूर्व प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित बीस सूत्री समिति की प्रखंड स्तरीय बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक विजय खेमका ने समिति की मनोनीत अध्यक्ष श्रीमती पानो देवी, उपाध्यक्ष श्री शिव कुमार सिंह समेत सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ आमजन तक पहुँचाने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक ईमानदारी और सक्रियता से पहुँचाया जाए, जिससे महिला संवाद, समग्र सेवा अभियान और विकसित कृषि जैसे प्रयासों का लाभ सीधे टोलों और मोहल्लों तक पहुँचे।

विधायक ने पंचायतवार योजनाओं की सूची सार्वजनिक करने और अधिकारियों की निगरानी में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने सुझाव दिया कि तीन से चार पंचायतों को मिलाकर एक केंद्र बनाया जाए जहां शिविर लगाकर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। विकास कार्यों में अधिकारियों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने पारदर्शिता और टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के बाद उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी से “एक पेड़ माँ के नाम” लगाने की अपील की। बैठक का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *