पूर्णिया के अधिवक्ता स्व० रंजनी कुमार सिन्हा को दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि

पूर्णिया, वि० सं० : शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ पूर्णिया के सदस्य अधिवक्ता स्व० रंजनी कुमार सिन्हा को दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि। उनका निधन लगभग 68 वर्ष की अवस्था में हृदय गति रुक जाने के कारण गुरुवार संध्या लगभग 07.30 बजे हो गया। शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ के तमाम अधिवक्ताओं ने स्वर्गीय सिन्हा के सम्मान में शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए अपने-आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा। संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में दिन के 01:30 बजे संघ के प्रशाल में एक शोक-सभा का आयोजन कर स्व० रंजनी कुमार सिन्हा के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर संघ के सचिव सुमन जी प्रकाश एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे। अध्यक्ष महोदय ने जानकारी देते हुए कहा कि रंजनी कुमार सिन्हा 1992 से अपने संघ के सदस्य थे।

वे काफी मृदु भाषी व मिलनसार और नेक दिल इंसान थे। अपने पीछे वे विधवा पत्नी रीता सिन्हा (गृहणी) और 1 पुत्र व 1 पुत्री छोड़ गए हैं। पुत्र इंजिनियर व पुत्री गृहणी है। दानों शादीशुदा हैं एवं सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। संध्या 4.00 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायिक कक्ष में भी एक संयुक्त शोक-सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता गण शामिल हुए तथा 2 मिनट का मौन रखकर अधिवक्ता स्व० रंजनी कुमार सिन्हा के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *