PURNIA NEWS ; विहिप जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार को प्रांत अधिकारी का दायित्व मिलने पर बधाईयों का तांता। समरसता मंच पर किए गए सम्मानित।
PURNIA NEWS ; विश्व हिन्दू परिषद् पूर्णिया जिला अध्यक्ष श्री पवन कुमार पोद्दार को प्रांत विधि प्रकोष्ठ सह संयोजक का प्रभार दिए जाने पर विहिप/बजरंगदल /मातृशक्ति/ दुर्गा वाहिनी पूर्णिया के कार्यकर्ताओं के साथ साथ अनेक सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक संगठन के लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए रविवार 26 जनवरी को गुलाब बाग मार्केटिंग यार्ड में आयोजित समरसता मंच पर भगवा अंगवस्त्र, पुष्प माला एवं धार्मिक ग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया । मंचासीन संघ के जिला संघचालक डाक्टर हरिनंदन राय ने कहा कि पवन जी के सामाजिक धार्मिक एवं संगठनात्मक उच्च स्तरीय कार्यों को देखते हुए विहिप उत्तर बिहार प्रांत कार्यसमिति बैठक में जिला अध्यक्ष के साथ साथ प्रांत विधि प्रकोष्ठ सह संयोजक का दायित्व प्रदान किया है जो हम पूर्णिया वासियों के लिए गौरव की बात है। हमारे पूर्णिया के ओजस्वी विहिप जिला अध्यक्ष अब सम्पूर्ण उत्तर बिहार के कार्यों को देखेंगे। उनकी कार्यशैली और कार्यक्षमता से हम सभी लोग वाकिफ है। डाक्टर हरिनंदन राय ने सर्वप्रथम विहिप जिला अध्यक्ष सह प्रांत अधिकारी श्री पवन कुमार पोद्दार को पुष्प माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया। मंचासीन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संतोष पुगलिया, नगर संघचालक प्रमोद पाण्डेय, ललित अग्रवाल, डाक्टर संजीव कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्णिया सदर विधायक श्री विजय कुमार खेमका,प्रभास मलिक, श्री छत्रधारी दास, बिहारी ऊंराव, मुरलीधर गुप्ता, विहिप जिला उपाध्यक्ष निलाभ रंजन झा, जिला कोषाध्यक्ष रंजन कुणाल, जिला सहमंत्री विनित भदोरिया, जिला गौरक्षा प्रमुख मुकेश कुमार, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अमित साह, जिला संपर्क प्रमुख मृत्युंजय महान, जिला समरसता प्रमुख अम्बरीष झा, जिला मातृ शक्ति सहसंयोजिका मधु भारती, नगर अध्यक्ष मंतोष कुमार झा,पुरन्दाहा संयोजक अमित मिश्रा,गुलाब बाग अध्यक्ष रामप्रवेश पासवान, सुबोध झा, अमित झा,गौरव रंजन, नगर गौरक्षा प्रमुख करण चौधरी,रिज्जू राज,गौरव कुमार , विकास कुमार, सुनिल कुमार,बनमनखी ट्रस्ट कोषाध्यक्ष रामकुमार यादव, अमौर विहिप प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, प्रखंड मंत्री विमलेश कुमार, सत्संग प्रमुख संजय राय, विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अवधेश कुमार, मातृशक्ति प्रखंड उपाध्यक्ष सोनी चौधरी, दुर्गा वाहिनी की मधु कुमारी, प्रिया कुमारी आदि ने अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ, धार्मिक ग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया। मंच पर सम्मानित करने एवं बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था। मंच संचालन संघ के श्री संतोष पुगलिया ने किया। विधायक विजय खेमका ने कहा कि आप लोगों को जानकारी दे दुं कि हमारे पवन जी क्रिमिनल मामले के जाने-माने पूर्णिया के वकील भी हैं । इनके ला के योग्यता और कर्मठता को देखते हुए प्रांत द्वारा विधि प्रकोष्ठ सह संयोजक का भी दायित्व दिया गया है।विहिप जिला अध्यक्ष सह प्रांत अधिकारी श्री पवन कुमार पोद्दार ने कहा कि आप सबों के आशा एवं विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। जो जिम्मेदारी दी गई है उसे इमानदारी और निष्ठापूर्वक निभाने का प्रयत्न करूंगा। श्री पोद्दार ने प्रांत अधिकारियों के साथ साथ संघ परिवार ,विहिप पूर्णिया के सभी आयामों के अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं एवं हिन्दू समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी निर्वहन योग्य समझने के लिए धन्यवाद अर्पित किया। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आशा जताई की पवन कुमार पोद्दार के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में विहिप संगठन का विस्तार होगा ,विकास, धर्म, संस्कृति और हिन्दू हित के कार्यों में कीर्तिमान स्थापित करेगी। सम्मान समारोह के बाद आगत अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामुहिक सामाजिक समरसता भोज का लुत्फ उठाया। जय श्रीराम के जयघोष से कार्यक्रम का समापन किया गया। सम्मानित करने वाले में संघ के जिला संघचालक डाक्टर हरिनंदन राय, संतोष पुगलिया, छत्रधारी दास, डाक्टर संजीव कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह , सदर विधायक विजय खेमका, नगर संघचालक प्रमोद पाण्डेय, विहिप जिला सहमंत्री विनित भदोरिया, अमौर प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा आदि प्रमुख हैं।