Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

पटना

Bihar Road Accident ; जमुई में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बच्चे को रौंदा, पिता बाल-बाल बचा, सड़क जाम

By अंग इंडिया न्यूज़
February 27, 2025 2 Min Read
0

Bihar Road Accident: बिहार के जमुई जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 10 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह हादसा गिद्धौर झाझा मुख्य राजमार्ग पर कम्पनी बाग तालाब के पास हुआ।मृतक बच्चे की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के करहरा भेलविंदा गांव निवासी राजेश यादव के 10 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार के रूप में की गई है। मृतक के पिता ने बताया कि वे अपनी बाइक से अपने बेटे के साथ झाझा भेलविंदा करहरा से खैरा थाना क्षेत्र के झुंडों स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और बाइक पर सवार उनके बेटे शुभम को रौंद डाला।हादसे में शुभम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, राजेश यादव बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद गिद्धौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक और चालक को मौके से हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी।घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने गिद्धौर झाझा मार्ग को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई और प्रशासन को स्थिति नियंत्रित करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम की स्थिति बनी हुई थी।घटना के बाद गिद्धौर थाना पुलिस के अवर निरीक्षक अनुज कुमार, रंजीत कुमार और पंकज कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने कहा कि ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है और मामले की पूरी छानबीन की जा रही है।

Tags:

high-speed-truck-in-jamuai
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNIA NEWS : बलिया में आग लगने से एक परिवार का घर सहीत सबकुछ जलकर स्वाहा

Next

PURNIA NEWS : महाशिवरात्रि के मौके पर भक्ति जागरण में रातभर झूमते रहे लोग

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.