pappu yadav :  जन अधिकार पार्टी (जाप) प्रमुख पप्पू यादव ने इनकम टैक्स विभाग के नोटिस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा —
मुझे इनकम टैक्स का नोटिस मिला है, जिसमें बाढ़ पीड़ितों की मदद में रुपये बांटने को अपराध बताया गया है।
अगर यह अपराध है, तो मैं हर वंचित और पीड़ित की सहायता का अपराध सदैव करता रहूंगा!

उन्होंने कहा कि वैशाली जिले के नयागांव पूर्वी पंचायत अंतर्गत मनियारी गांव के बाढ़ पीड़ितों की स्थिति बेहद भयावह है —
“उनका घर-द्वार, खेत-खलिहान सब गंगाजी में विलीन हो गया। अगर मैं उनकी मदद न करता, तो क्या गृह राज्य मंत्री या स्थानीय सांसद की तरह मूकदर्शक बना रहता?” पप्पू यादव ने सवाल उठाया कि जब सत्ता में बैठे लोग बाढ़ पीड़ितों की सुध नहीं लेते, तब क्या जनता की सेवा करना अपराध हो गया है?
उन्होंने कहा, “जनता का दर्द बांटना मेरा धर्म है, राजनीति नहीं। अगर मदद करना गुनाह है, तो मैं यह गुनाह हर बार करने को तैयार हूं।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *