आग लगी की घटना में आठ परिवारों के घर जले, नगद 6 लाख सहित घर में रखें सभी सामान जलकर राख

PURNIA NEWS, विमल किशोर : अमौर आग लगी की घटना में आठ परिवारों के घर जले , जमीन बेचकर घर में रखे नगद 6 लाख सहित घर में रखें सभी सामान जलकर राख। आग लगी की घटना मच्छटटा पंचायत के वार्ड नंबर 14 में घटी। घटना की जानकारी देते हुए वार्ड सदस्य असगर अली वार्ड नंबर 14 ने बताया कि मच्छटटा पंचायत के वार्ड नंबर 14 मैं दोपहर के 2:00 बजे अचानक शमशुन निशा के घर लगी आग देखते ही देखते आठ परिवारों के घर जलकर राख हो गए हैं। इस आग लगी की घटना में घर में रखें जमीन बेचकर नगद 6 लाख रुपया ,20 भरी चांदी के जेवर, तीन क्विंटल चावल, तीन बकरी सहित घर में रखे कपड़े पलंग आदि जलकर राख हो गए।

पीड़ित परिवारों में समसुन निशा, सलेहा खातून, मेहरूबा, अलगुन,निकहत ,मोइनुद्दीन, खुदनशी, मुसर्रत जहां शामिल है। इस करके की ठंड में पहने हुए कपड़े के अलावा एक भी कपड़ा नहीं बच सका इस करके की शर्द भरी रात में कैसे उन लोगों की जिंदगी कटेगी। पिडित परिवारों ने सरकार से सरकारी मुआवजे की मांग की। पंचायत समिति सदस्य मुकुंद मोहन यादव उर्फ खोखा यादव ने अंचलाधिकारी से प्रभावित परिवारों को सरकारी राहत मुहैया करने की मांग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *