SAHARSA NEWS: स्वर्ण व्यवसायी संजय स्वर्णकार के निधन पर समाज में शोक की लहर

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS शहर के प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसायी सामाजिक कार्यकर्ता संजय स्वर्णकार के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्णकार का निधन सोमवार की रात हुआ।उनके निधन की खबर फैलते ही व्यावसायिक जगत, समाजसेवी संगठनों एवं आमजन में गहरा दुख व्याप्त हो गया।

स्व स्वर्णकार लंबे समय से सहरसा में स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े रहे और अपनी ईमानदारी, सौम्य व्यवहार एवं सामाजिक सेवा भावना के कारण शहर के प्रतिष्ठित एवं लोकप्रिय व्यक्तित्वों में गिने जाते थे। उनके निधन को स्वर्ण व्यवसायियों एवं समाज ने अपूरणीय क्षति बताया है। उनके निधन पर सहरसा स्वर्ण व्यवसायी संघ, व्यापार मंडल सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें एवं परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें। उनके निधन पर रामसुन्दर साह, मोहन साह, राजीव रंजन साह, राजन गुप्ता, संजय सारथी, रमेश कुमार, कुश मोदी, राजेश यादुका, राजकुमार साह, बजरंग गुप्ता, डा विजय शंकर, मनोज साह, सुशील गुप्ता, शशिशेखर सम्राट, मनोज गुप्ता सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *