
Independence Day 2025: भवानीपुर प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी गई सम्मानपूर्वक सलामी
पूर्णियाँ, आनंद यादुका: Independence Day 2025 भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। पूरे क्षेत्र में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराया और सम्मानपूर्वक सलामी दी। प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख मंटी कुमारी ने बीडीओ आलोक कुमार शर्मा और सीओ ईशा रंजन की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर राष्ट्र को नमन किया।
रुपौली विधायक शंकर सिंह और जीप सदस्य प्रतिमा कुमारी ने विधायक कार्यालय, भवानीपुर में सैकड़ों नागरिकों की उपस्थिति में ध्वज फहराया। वहीं नगर पंचायत भवन में मुख्य पार्षद सावन कुमार ने उप मुख्य पार्षद शांति देवी और कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी की उपस्थिति में तिरंगे को सलामी दी। प्रखंड के अन्य सरकारी संस्थानों में भी ध्वजारोहण की गरिमा बनी रही। मनरेगा भवन में पीओ अवनी कुमार, भवानीपुर थाना में थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अकबरपुर थाना में थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज, बलिया थाना में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने ध्वज फहराया। सामुदायिक अस्पताल में प्रभारी डॉ. नवीन कुमार उपरोझिया ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

सभी पंचायत भवनों में भी उत्सव का माहौल रहा — सुपौली में मुखिया अनोखा देवी, सोनदीप मिलिक में मनोज सिंह, शहीदगंज में रजीना खातून, श्रीपुर मिलिक में नजराना खातून, जाबे में सागर अलीम, बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी में सोनी सिंह, तथा सोनमा में कविता देवी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सम्मान दिया। वहीं दूसरी ओर चिन्हित महादलित बस्तियों में सरकारी अधिकारियों की निगरानी में बुजुर्गों द्वारा ध्वजारोहण कराया गया, जिससे समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सकी। प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों ने ध्वजारोहण कर बच्चों में देशप्रेम की भावना जागृत की। क्षेत्र में पूरे दिन राष्ट्रभक्ति का माहौल रहा और लोगों ने सम्मानपूर्वक तिरंगे को सलामी दी।
Tags:
Independence Day 2025अंग इंडिया न्यूज़
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
Follow Me