International Yoga Day 2025

International Yoga Day 2025: अररिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डीएम -एसपी सहित अधिकारियों ने किया योग

International Yoga Day 2025

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): International Yoga Day 2025 अररिया में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खेल भवन परिसर में योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर अररिया डीएम अनिल कुमार और एसपी अंजनी कुमार के अलावा जिले भर के पदाधिकारी मौजूद रहे जहां सभी लोगों ने योग किया। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फिट इंडिया वोट इंडिया थीम पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

जहां पर डीएम ने सभी लोगों को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग और लोकतंत्र को स्वस्थ रखने के लिए मतदान करने की अपील की। वहीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अररिया के हाई स्कूल में योग शिविर का आयोजन किया गया, इस योगा शिविर में अररिया से भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगा किया। इस मौके पर अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि शरीर को स्वस्थ तंदुरुस्त रखने के लिए योगा बहुत ही आवश्यक है।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *