ARARIA NEWS : जिलाधिकारी ने साप्ताहिक बैठक में योजनाओं की समीक्षा की, राजस्व महा-अभियान पर विशेष जोर

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को त्वरित और प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से, आज अररिया समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक सोमवारीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारी भौतिक रूप से मौजूद थे, जबकि अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को विभागीय कार्ययोजना के अनुरूप कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए।

राजस्व महा-अभियान पर सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से राजस्व महा-अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को शत-प्रतिशत जमाबंदी वितरण का कार्य सुनिश्चित करने का आदेश दिया। साथ ही, यह भी निर्देश दिया गया कि पंचायतों में निर्धारित दिवस पर शिविरों का आयोजन किया जाए और शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को समय पर ऑनलाइन किया जाए।

अन्य विभागों की भी समीक्षा

बैठक में माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों (सी.डब्लू.जे.सी., एम.जे.सी., ए.पी.ए.) और पारित आदेशों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा, आईसीडीएस, अल्पसंख्यक कल्याण, परिवहन, आपूर्ति, कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, बाल संरक्षण इकाई, मद्य निषेध एवं उत्पादन विभाग, सहकारिता, पीएचईडी, जीविका, मत्स्य और राजस्व सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। मौके पर अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, सहित सभी संबंधित वरीय उप समाहर्ता, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी और तकनीकी पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *