Bihar Election 2025,आनंद यादुका : जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने रुपौली विधानसभा के भवानीपुर प्रखंड में रोड शो कर जनसुराज प्रत्याशी अमोद मंडल के पक्ष में वोट मांगने का काम किया । दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ गुरुवार को निकाले गए रोड शो के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ जनसुराज प्रत्याशी अमोद मंडल, जिला कार्यालय प्रभारी अमर उपाध्याय, जनसुराज नेता रणधीर कुमार, इंजीनियर राहुल सहित सैकड़ों लोग शामिल थे । भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय से निकला रोड शो भंगड़ा, लातामबाड़ी, शहीदगंज, असकतिया, भुरकुंडा, रघुनाथपुर, बजरास्थान, बड़हरी, जावे सहित दर्जनों गांवों में लोगों से जनसंपर्क करने का काम किया । इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जगह-जगह लोगो को संबोधित करने का काम भी किया ।
रोड शो के दौरान जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आपलोग अपने बच्चों के भविष्य , अपने आनेवाले समय और विकसित बिहार बनाने के लिए जनसुराज प्रत्याशी को अपना वोट देकर जिताने का काम करे और अपने हाथों को मजबूत बनावे । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मेरा रुपौली विधानसभा से काफी ज्यादा लगाव हमेशा से रहा है , इसलिए आपलोग किसी के बहकावे में आये बगैर जात-पात से ऊपर उठकर जनसुराज प्रत्याशी को जिताने का काम करें । निकाले गए रोड शो में सैकड़ो बाइक सवार जनसुराज समर्थक भी शामिल थे ।

