Bihar Election 2025

पूर्णिया: Bihar Election 2025 विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के शुरुआती छह राउंड पूरे हो चुके हैं। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार जदयू उम्मीदवार लेशी सिंह ने भारी बढ़त बना ली है। उन्हें पहले छह राउंड में कुल 28,001 वोट मिले हैं।

दूसरे स्थान पर रहे राजद प्रत्याशी संजीव कुमार को छह राउंड में 14,562 वोट प्राप्त हुए हैं। दोनों के बीच लगभग 13,439 वोटों का अंतर बन चुका है।

राउंड-वाइज प्रमुख उम्मीदवारों के वोट

1. लेशी सिंह (JDU)

R1: 4127

R2: 3903

R3: 4770

R4: 5119

R5: 5810

R6: 4732
कुल: 28,001

2. संजीव कुमार (RJD)

R1: 3809

R2: 3429

R3: 2911

R4: 1961

R5: 2660

R6: 1523
कुल: 14,562

 

अन्य उम्मीदवारों की स्थिति (6 राउंड तक)

मो. आफताब आलम: 538

नगमान मेहसा: 84

मनोज वर्मा: 41

राकेश कुमार: 314

कुमारी कुमकुम रानी: 71

चंदन कुमार: 124

प्रदीप यादव: 72

रमन कुमार: 214

विनोद कुमार शर्मा: 697

जमीउर रहमानी: 1579

 

अभी आगे और राउंड बाकी

कुल 27 राउंड की गिनती निर्धारित है, जिनमें अभी तक केवल 6 राउंड पूरे हुए हैं। आगे के रुझानों के साथ स्थिति में परिवर्तन संभव है, हालांकि शुरुआती बढ़त लेशी सिंह के पक्ष में बेहद मजबूत दिखाई दे रही है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *