पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: टीकापट्टी प्लसटू विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन सह सनातन संगम का आयोजन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन की अध्यक्षता अरविंद साह ने किया, जबकि मंच संचालन संजय कुमार मंडल ने किया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णियाँ जिला सम्पर्क प्रमुख अनुज कुमार, पूर्णियाँ केंद्र राश्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत के शारीरिक टोली सदस्य, रूपौली मंडल अध्यक्ष कष्ण रंजन सिंह, मुखिया शांति देवी मौजूद थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री परिवार की महिला संगठन की आचार्य बेबी देवी के सानिध्य में वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ पूर्णाहुति हवन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य भारत एक प्रमुख हिंदू राष्ट्रवादी, सामाजिक-सांस्कृतिक और स्वयंसेवी संगठन द्वारा विश्व हिन्दु सनातन समाज संस्कृति की एकजुटता को लेकर किया गया था।बैठक में उपस्थित हिन्दू भाइयों को सम्बोधित करते हुए जिला सम्पर्क प्रमुख अनुज कुमार, राजीव नयन ने कहा कि यह संगठन हिंदुत्व की विचारधारा, अनुशासन, और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से काम करता है। 2025 में इसके 100 वर्ष पूरे हो चुके हैं और यह भारत का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। सम्पूर्ण एवं शक्तिशाली हिन्दू समाज बने, यही हम सबका एक मात्र श्रद्धा स्थान होना चाहिए। जाति, भाषा ,प्रांत, पक्ष ऐसी सभी विचारों को समाज एवं राष्ट्रभक्ति के बीच में नहीं आने देने चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मुख्य विशेषताआंे और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, चरित्र निर्माण करना और भारत को एक सशक्त, समृद्ध व परम वैभवशाली राष्ट्र बनाना है।आइए, इस अमृतकाल में मिलकर अपने भगीरथ प्रयत्न से भारत माता को परम वैभवशाली राष्ट्र की ओर पहुंचाने का संकल्प लें। शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ ने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य जैसे पंच परिवर्तन के माध्यम से नए भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा है। इनके अलावा अखिलेश कुमार महतो, प्रमोद महतो, बटेश्वर सहनी, सिन्टु सहनी आदि ने भी सनातन को मजबूत करने पर बल दिया। Post navigationनीति आयोग टीम के आगमन से पहले डीडीसी ने अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा का किया निरीक्षण एग्जाम से पहले ही क्रैश हुआ सिस्टम: पूर्णिया विश्वविद्यालय की लापरवाही बेनकाब