चोरी के जनरेटर के साथ आरोपी गिरफ्तार

PURNIA NEWS ; मोहनपुर थाना पुलिस ने 28 दिसंबर 2025 को कार्रवाई करते हुए चोरी की एक जनरेटर और उसके डायनेमो के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान संतोष कुमार, पिता मानेश्वर मंडल, निवासी लछमिनिया वार्ड संख्या 08, थाना मोहनपुर, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में चोरी का सामान बरामद किया गया, जिसके बाद अभियुक्त को हिरासत में लिया गया। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *