Fire in Mahakumbh Nagar: महाकुंभ क्षेत्र में आग लगने की तीसरी बड़ी घटना, घटनाओं के बार-बार सामने आने से महकुंभ के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

प्रयागराज उ. प्र: Fire in Mahakumbh Nagar प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग पर स्थित सेक्टर 18 में गुरुवार को एक और आग की घटना हुई। आग हरिहरानंद कैंप में लगी, जिससे वहां मौजूद पंडाल भी जलकर राख हो गए। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, मौके पर फौरन दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस बल पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान शिविर में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। यह महाकुंभ क्षेत्र में आग लगने की तीसरी बड़ी घटना है, इससे पहले 30 जनवरी को सेक्टर 22 में भी कई पंडालों में आग लगी थी, और 19 जनवरी को सेक्टर 19 में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना हुई थी, जिससे कई टेंट जल गए थे। इस बार भी आग की चपेट में आने से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटनाओं के बार-बार सामने आने से महकुंभ के सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon